ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

Bihar News:जहरीली शराब से 36 मौत पर मांझी का बयान: 13 करोड़ की आबादी वाले राज्य में ऐसी घटनायें होती रहती हैं, बेटे ने कहा-आरजेडी बिकवा रही है दारू

17-Oct-2024 09:06 PM

By FIRST BIHAR

DESK: बिहार में शराबबंदी पर लगातार बयान देने वाले जीतन राम मांझी एक बार फिर यू-टर्न मार गये हैं. जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत के बाद जीतन राम मांझी ने कहा-13 करोड़ की आबादी वाले राज्य में ऐसी घटनायें होती रहती हैं. वैसे जीतन राम मांझी के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि बिहार में आरजेडी के लोग अवैध शराब बेच रहे हैं.


36 मौत के बाद मांझी के बोल

वैसे, जीतन राम मांझी बिहार में शराबबंदी को लेकर लगातार अलग-अलग बयान देते रहे हैं. वे लगातार ये कहते रहे हैं कि शराबबंदी कानून के तहत सिर्फ गरीबों और पिछड़े-दलितों की गिरफ्तारी की जा रही है. नेता और अधिकारी खुल कर शराब पी रहे हैं. लेकिन जब सिवान और सारण में जहरीली शराब से गरीब परिवार से आने वाले 36 लोगों की मौत हो गयी तो जीतन राम मांझी ने यू-टर्न मार लिया है.


चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे जीतन राम मांझी से जब मीडिया ने जहरीली शराब से मौत पर सवाल पूछा तो जवाब मिला- बिहार सरकार शराब को लेकर बहुत तत्परता से कार्रवाई कर रही है. अगर कोई घटना होती है तो उसके जो दोषी होते हैं उन्हें पकड़ा जाता है. मांझी ने कहा-आये दिन इस तरह की घटना होती है. 13 करोड़-14 करोड़ जनसंख्या है. कहीं न कहीं कुछ न कुछ हो जाता है. सिर्फ बिहार की बात नहीं है, दूसरे जगहों पर भी ऐसी घटना होती है.


बेटे ने आरजेडी पर दोष मढा

उधर, जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरोप लगाया है कि शराब की तस्करी में राजद समर्थकों का हाथ है. संतोष सुमन ने कहा कि जहरीली शराब की सप्लाई चेन पर राजद समर्थकों का कब्जा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जहरीली शराब से मौत के बाद शराब बंदी को विफल बताते हैं, जबकि शराब बंदी कानून  तोड़ने और इस प्रतिबंधित पेय की तस्करी में उनकी पार्टी के समर्थक ही अधिक होते हैं. यह बात किसी से छिपी नहीं है. 


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि शराब तस्करी, बालू का अवैध खनन और जमीन कब्जा के ज्यादातर मामलों में राजद समर्थक संलिप्त पाए जाते हैं, राजद इन आपराधिक गतिविधियों को राजनीतिक संरक्षण देता है और वही इसके लिए सरकार पर अनर्गल आरोप भी लगाता है. जनता सब देख रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों के हित में पूर्ण मद्यनिषेध की नीति लागू की, जबकि शराब तस्करी करने वाले इस पर  लगातार चोट कर रहे हैं. विपक्ष शराब माफिया पर चुप्पी साध लेता है. यदि तेजस्वी यादव को जहरीली शराब से मरने वालों के प्रति जरा भी संवेदना है, तो वे शराब तस्करों के विरुद्ध कड़ीं कार्रवाई में सरकार का सहयोग करें.