Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी
17-Oct-2024 03:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जहरीली शराब से एक बार फिर लाशें बिछी हैं. सारण और सिवान में जहरीली शराब पीने से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन बिहार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा का बयान देखिये- ये कोई प्रशासनिक विफलता नहीं है. कोई घर में शराब पियेगा तो पुलिस औऱ प्रशासन देखने जायेगा. मीडिया ने सवाल पूछा-क्या शराबबंदी फेल नहीं है. मंत्री ने जवाब दिया-बुड़बक वाला बात मत करो. मर्डर केस में फांसी की सजा है फिर भी मर्डर हो ही रहा है न.
घर में पुलिस देखने आयेगा
बता दें कि सिवान औऱ सारण में जहरीली शराब से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. इनमें से कई की आंखों की रोशनी खत्म हो गयी है. वैसे सरकार ने अब तक 25 लोगों की मौत होने की बात स्वीकारी है. जहरीली शराब से मौत के बाद मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की है. लेकिन बिहार के मद्य निषेध मंत्री का दावा कुछ और ही है.
मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये कोई प्रशासनिक विफलता नहीं है. प्रशासनिक विफलता कभी नहीं हुई है औऱ न कभी होगी. वैसे दो थाना प्रभारी औऱ चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया गया है. मंत्री ने कहा कि कोई छिपा करके पियेगा तो पुलिस और प्रशासन देखने आय़ेगा. कोई गड़बड़ी होगी तो प्रशासन को खबर मिलेगी.
बुड़बक वाला बात मत करो
मीडिया ने सवाल पूछा कि ऐसी घटना से क्या ये साबित नहीं हो रहा है कि शराबबंदी फेल है. मंत्री ने कहा-बुड़बक वाला बात मत करो. मर्डर करने पर मौत की सजा होती है तो क्या मर्डर होना रूक गया है. शराबबंदी की समीक्षा करने की कोई जरूरत नहीं है. शराबबंदी पूरी तरह सफल है. हमलोग बगल के राज्य झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव से बराबर बात कर रहे हैं. वहां से शराब नहीं आयेगा ये कोशिश कर रहे हैं. चोर शराब लेकर घुस सकता है लेकिन उस पर कार्रवाई हो रही है.
जहरीली शराब से मौत को प्रशासनिक विफलता नहीं मानते नीतीश के मंत्री, बोले- बुड़बक वाला बात मत करो#BiharHoochTragedy #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/GaKf9Zg61P
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 17, 2024