ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, डराकर लोगों से वसूल रहा था पैसा

29-Oct-2019 08:51 PM

By Ajit Kumar

JAHANABAD: बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह लोगों को डराकर लोगों से वसूली करता था. फर्जी अधिकारी जहानाबाद के घोषी बाजार समेत कई जगहों पर अपने आप को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर कई उपभोक्ताओं के यहां जांच कर रहा था.

जांच के दौरान जगह जगह से पैसे की उगाई करने की सूचना जहानाबाद के बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार को मोबाइल पर मिली. इस सूचना के बाद कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने कनीय अभियंता घोषी से जांच करने के लिए कहा तो पूरी तरह से वह शख्स फर्जी निकला. तब इसकी सूचना तुरंत स्थानिए थाना को दी गई. थाना के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर फर्जी अधिकारी ने अपना नाम राहुल शेखर जहानाबाद के शकुराबाद थाना के नोयवा का रहने वाला बताया गया है.

 बिजली विभाग घोषी के कनीय अभियंता अजय कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसके बाद घोषी थाना की पुलिस ने उक्त फर्जी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि वह फर्जी अधिकारी भी पावर सब स्टेशन आकर कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक अभियंता को भी भला बुरा,एवं डरा धमकाने लगा. इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस बल आकर उस फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया.