अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2022 05:52 PM
ARA : बिहार बचाओ यात्रा पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज भोजपुर जिला मुख्यालय आरा पहुंचे। यहां चिराग ने पिछले 9 दिनों में हुए 12 हत्या को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने और संवेदना प्रकट पहुंचे थे। इस दौरान चिराग पासवान ने पदयात्रा भी किया। इस दौरान उनके पदयात्रा में हजारों समर्थकों शामिल हुए। इस दौरान चिराग पासवान जिला अधिकारी से मुलाकात किया।
इस दौरान चिराग ने आरा में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री कम से कम पीड़ित परिवार के जख्म पर मलहम लगाने आना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ चिराग ने नीतीश कुमार को उनकी बात याद दिलाई, जिसमे उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने घोषणा किया था की यदि दलित की हत्या होती है तो मुआवजा के साथ सरकारी नोकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार यह योजना आज तक सफल नहीं हुआ है।
चिराग ने कहा कि, मुख्यमंत्री सिर्फ कुर्सी की चिंता करते है न की जनता का। वो,अपने हिसाब से समय के अनुसार गठबंधन बदलने पर चर्चा करते है। नीतीश कुमार कभी भी बिहार की जनता, यहां के आम लोगों के बारे में सीएम नीतीश कुमार चर्चा नहीं करते हैं। कभी जंगलराज शब्द का नामकरण करने वाले नीतीश कुमार आज उसी के साथ सत्ता में बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाए और वहां का मुख्यमंत्री चुप कैसे बैठ सकता है। बिहार में टारगेट किलिंग करवाया जा रहा है। यहां जानबूझकर प्रशासन अकड़ो में उलझता है।ताकि उनपर कोई सवाल ना कर सके।
गौरतलब हो कि, बीते दिन,सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा है। जिसको लेकर यह चर्चा की जा रही है कि यह फर्जी नियुक्ति पत्र हैं। अब इस मामले चिराग पासवान की भी प्रतिकिरिया सामने आई है और उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र बाटने में भी घोटाला हुआ है। जो एक से तीन साल पहले से नौकरी कर रहें है उन्हे नियुक्ति पत्र बाट कर मौजूदा सरकार आमलोगों को भ्रमित कर रही है।