ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

सदन में जिनसे सियासी अदावत, जब शादी में मिले तो तेजस्वी ने क्या किया

सदन में जिनसे सियासी अदावत, जब शादी में मिले तो तेजस्वी ने क्या किया

03-Jul-2021 07:42 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 2 महीने से ज्यादा बिहार से दूर रहने वाले तेजस्वी यादव जब वापस लौटे तो ना केवल राजनैतिक तौर पर बल्कि उनकी सामाजिक के सक्रियता भी देखने को मिल रही है। तेजस्वी यादव पार्टी के कार्यक्रमों के साथ-साथ अब शादी समारोह में भी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना में हो रही कई शादियों में तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस दौरान बड़ी ही दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिली।


विधानसभा के बीते सत्र में तेजस्वी यादव सदन के अंदर जन विरोधी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोले रहे। जिन नेताओं के साथ सदन में उनकी सियासी अदावत देखने को मिली शादी समारोह में उन्हीं नेताओं से जब तेजस्वी की मुलाकात हुई तो नजारा बदला-बदला था। राजनीति और व्यक्तिगत संबंध अलग-अलग होते हैं इसका अंदाजा शुक्रवार को सभी लोगों को हुआ। तेजस्वी यादव जब एक शादी समारोह में पहुंचे तो वहां मंत्री मंत्री रामसूरत राय मौजूद थे। तेजस्वी रामसूरत राय के साथ ही सोफे पर बैठे और उन दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। इस दौरान आरजेडी के विधायक डब्लू सिंह भी वहां मौजूद रहे। आपको याद दिला दें कि तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय के आवासीय परिसर से शराब बरामदगी के मामले को विधानसभा में इस तरह उठाया था कि दोनों के बीच जमकर टकराव हुआ था। रामसूरत राय ने तेजस्वी यादव को गांधी मैदान में फरिया लेने की चुनौती तक दे डाली थी लेकिन दोनों नेताओं की जब एक शादी समारोह में मुलाकात हुई तो सियासी अदावत का असर देखने को नहीं मिला। 


दूसरी तरफ से लालू यादव के पुराने सहयोगी रहे सम्राट चौधरी से भी तेजस्वी यादव की मुलाकात शादी समारोह के दौरान हुई। सम्राट चौधरी कभी आरजेडी के विधायक हुआ करते थे। पार्टी से बगावत कर उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था। इसके बाद लालू यादव और सम्राट चौधरी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए, बाद में सम्राट चौधरी ने जेडीयू से अलग जाते हुए बीजेपी का दामन थामा और फिलहाल नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से मंत्री हैं। अरसे बाद सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच हुई यह मुलाकात बेहद खास दिखी। सदन में यह दोनों नेता अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन शादी समारोह में मिजाज बदला-बदला था। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और एक दूसरे का हालचाल भी पूछा हालांकि शोर-शराबे के बीच दोनों के बीच क्या गुफ्तगू हुई यह आसपास के लोग नहीं सुन पाए। तेजस्वी यादव शादी समारोह में मंत्री सुमित सिंह से भी मिले काफी देर तक दोनों एक दूसरे के साथ बैठे थे।