अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Feb-2023 09:42 AM
By First Bihar
PATNA : हाल ही में देश का आम बजट पेश किया गया है। इसके बाद देश के दोनों ही सदनों में इस पर विमर्श और लोकहित की बातों को सरकार तक लाने के लिए बजट सत्र का संचालन लिया जा रहा है। इस बीच कल देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन किया और अपनी सरकार की सफलताओं को बताया है। इसके बाद अब इस पुरे मामले को लेकर जेडीयू के सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
मुंगेर लोकसभा इलाके के सांसद और बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। ललन सिंह ने लिखा है कि, पीएम मोदी जी आप पिछले 9 सालों देश के प्रधान बने हुए हैं। आपने इतने दिनों में देश और भारतवासियों के लिए क्या कुछ यह बताना चाहिए। लेकिन, आप तो हमेशा दूसरों की आलोचना करते रहते। आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि यह देश काम करने से चलता है कोई आलोचना से नहीं। लेकिन, जब आपको अपनी पीठ खुद ही थपथपानी है तो फिर कहना ही क्या...!
इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि, पीमए महोदय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर हुई बहस का उत्तर देते हुए आप सवा घंटे बस यही बोलते रह गए कि 2004 से 2014 तक क्या-क्या हुआ। लेकिन, आपको तो यह बताना चाहिए था कि 2014 से 2023 तक आपने क्या-क्या किया ? ₹81000 करोड़ का कॉरपोरेट घोटाला किसके संरक्षण में हुआ ?
इसके आलावा ललन सिंह ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी जी आप पहले यह बताएं कि, बेरोजगारी दूर करने के लिए आप ने क्या-क्या कदम उठाए ? प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के आपके वादे क क्या हुआ ? हर गरीब के खाते में 15 से 20 लाख पहुंचाएंगे' आपके इस वादे का क्या हुआ ? देश में बढ़ती महंगाई के लिए आप ने क्या-क्या कदम उठाए ?
इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, इन वादों पर आपने कुछ भी नहीं किया...! सिर्फ जुमलों की बदौलत आप 9 साल से शासन कर रहे हैं। देश की जनता 2024 के चुनाव में इन सभी बिंदुओं पर आप से हिसाब लेगी, चिंता ना करें। आलोचना से नहीं, काम करने से देश चलता है। जब अपनी पीठ खुद ही थपथपानी है तो फिर कहना ही क्या...!