Police Transfer: बिहार में SHO का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट Jamui firing news : मस्जिद के बाहर नमाजियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल; जानिए क्या है घटना की वजह Bihar News : सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा ; जांच की मांग Bihar Government : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10-10 हजार पाने वाली महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, अगली किस्त की तैयारी PATNA NEWS : पटना महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, मंगलवार को इतने घंटे बंद रहेगा कपाट; जानिए आरती की टाइमिंग BIHAR NEWS : सरकार का नया आदेश, कोर्ट से जुड़े काम होंगे थोड़े महंगे; अब शपथपत्र पर देने होंगे इतने रुपए Bihar News : बिहार के सरकारी स्कूलों में हुई बड़ी गलती ! लाखों स्टूडेंट को नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ; जानिए क्या है पूरी खबर Patna NEET student case : मनीष रंजन की बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई, CBI को देना पड़ सकता है इन सवालों का जवाब “Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात” Bihar news : बिहार सीमाई इलाके में मदरसों की जांच शुरू, फेक करेंसी और तस्करी पर बड़ा ऑपरेशन
06-Feb-2020 07:43 PM
RANCHI : झारखंड के सीएम अमित शाह है और हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री हैं। ऐसा सुन कर आप चौंक जाएंगे और बोल उठे भला ऐसा कैसे ? आपका चौंकना भी सहीं है और सवाल पूछना भी लाजिमी है। तो आपको बता ही देते हैं स्कूल के छात्रों ने कुछ ऐसा ही जवाब दिया जब सूबे के शिक्षामंत्री ने उनसे सवाल पूछा।
नयी बनी हेमंत सोरेन सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रामगढ़ जिले के कोईया स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण को पहुंचे तो उन्हें बड़े ही अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। शिक्षा मंत्री महोदय से जब सातवीं क्लास के स्टूडेंट से सवाल पूछना शुरु किया तो उन्हें बड़े ही अटपटे जवाब मिले। शिक्षा मंत्री ने सबसे पहला सवाल पूछा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं तो बच्चों ने छूटते ही कहां हेमंत सोरेन। मंत्री जी चौकें, फिर सोचा गलती हो गयी होगी। इस बार उन्होनें छात्रों से सूबे के मुख्यमंत्री का नाम पूछ दिया तो फिर इस पर जो जवाब मिला उस पर तो मंत्री जी ने शायद सर ही पीट लिया होगा। बच्चों ने झारखंड का सीएम अमित शाह को बता डाला। अब शिक्षा मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
औचक निरीक्षण में मंत्री जी ने लगे हाथ शिक्षकों का भी टेस्ट लिया तो वे भी फेल हो गए। 'सिर मुंडाते ओले पड़े वाले' कहावत मंत्री जी के साथ चरितार्थ हो गयी। नये-नये मंत्री बने हैं सोचे सूबे के शिक्षा व्यवस्था का हाल-चाल लिया जाए तो सब कुछ फेल ही दिखा। अब सूबे के इस तरह की शिक्षा व्यवस्था से चिंतिंत मंत्री जी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय की क्लास लेते हुए दुरुस्त करने का आदेश जारी किया है। मंत्री महोदय ने आगे भी औचक निरीक्षण की बात कहते हुए सुधर जाने की हिदायत दी।