अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Feb-2023 01:53 PM
By First Bihar
BHOJPUR : भोजपुर-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर लगातार चार दिनों तक इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। इस रेड में आयकर की टीम ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह और उनके करीबियों के 23 ठिकानों पर पिछले चार दिनों से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी अब खत्म हो गईं है। इस रेड में 1.42 करोड़ कैश समेत करोड़ों की संपति जब्त की गई है। इसके बाद अब इस पूरे प्रकरण को लेकर अब राधाचरण चरण साह ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।
राधाचरण साह ने कहा कि, यह मेरा सौभाग्य था कि मेरे यहां आईटी की रेड हुई। अगर मैं कोई टैक्स नहीं दे रहा होता तो फिर आईटी के इस रेडका कोई मतलब बनता। वो लोग कुछ भी कर लें वो मेरा एक भी फर्जी ट्रांजैक्शन नहीं निकलने वाला है। हमने किसी तरह की कोई भी टैक्स चोरी नहीं की है इसलिए मुझे इसको लेकर कसी भी तरह की कोई भी टेंशन नहीं है।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग जान- बूझकर मेरे घर और ठिकानों पर छापेमारी कर मुझे भाजपा में शामिल करवाने की साजिश करवा रही है। भाजपा के लोग मुझे खरीदेने में लगे हुए हैं। वो लोग जान बूझकर हमलोग पर रेड करवा रहे हैं। ये लोग कभी भी किसी भी भाजपा नेता के घर पर छापेमारी नहीं करते हैं। हालांकि, जितने अधिकारी गए थे उन्हें मैंने पूरा सहयोग दिया।
जानकारी हो कि, राधाचरण साह बालू की अवैध आपूर्ति का सिंडिकेट से संलीप्ता रही है। इनकम टैक्स की रेड में 1.42 करोड़ कैश जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही छिपाए गए दो सौ करोड़ रुपए की रकम पर पेनाल्टी की प्रक्रिया तय करने की कवायद शुरू कर दी है।जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह और उनके करीबियों के 23 ठिकानों पर पिछले चार दिनों से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी अब खत्म हो गईं है। इस रेड में करीब दो सौ करोड़ से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिली है। राधाचरण साह बालू की अवैध आपूर्ति का सिंडिकेट से संलीप्ता रही है। इनकम टैक्स की रेड में 1.42 करोड़ कैश जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही छिपाए गए दो सौ करोड़ रुपए की रकम पर पेनाल्टी की प्रक्रिया तय करने की कवायद शुरू कर दी है।
आपको बताते चलें कि,इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम लगातार चल और अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। छापेमारी के बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात तक साह के 18 ठिकानों और कार्यालयों में प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की छानबीन की। टीम को यहां से 70 लाख नकद मिले हैं। वहीं, 125 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा होने का मामला सामने आ रहा है।