ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / ईशान किशन की शानदार पारी के बाद परिवार में जश्न, मां बोलीं- मुझे...

ईशान किशन की शानदार पारी के बाद परिवार में जश्न, मां बोलीं- मुझे गर्व है अपने बेटे पर

10-Dec-2022 03:33 PM

PATNA : बिहार के लाल ईशान किशन की बांग्लादेश में चल रहे एक दिवसीय मैच में तूफानी पारी देखने को मिली। उन्होंने 131 बॉल में 210 रन जड़ दिए। इसको लेकर ईशान के घर में जश्न मनाया जा रहा है। ईशान के माता-पिता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। ईशान की मां ने कहा कि मैं अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हूं और मैं उसके कॉल का इंतज़ार कर रही हूं। 




आपको बता दें, ईशान किशन ने आज के मैच में कुल 24 चौके और 10 छक्के मारे। उन्होंने विराट कोहली के साथ लंबी पार्टनरशिप शेयर की। उनके हर चौके और छक्के पर कोहली उनका मनोबल बढ़ा रहे थे। जब उन्होने डबल सेंचुरी मारी तो विराट कोहली ख़ुशी से डांस करने लगे। लेकिन अब किशन के माता-पिता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया है। 




ईशान की मम्मी कहती हैं कि मुझे गर्व है कि मैंने किशन जैसे बेटे को जन्म दिया। मुझे पता था वह एक दिन खूब तरक्की करेगा। उसे सिर्फ मौके का इंतज़ार था। मौका मिलते ही उसने एक शानदार पारी खेली है। वहीं, ईशान के पापा ने कहा कि मेरा बेटा अब मैट्यूर हो गया है। मुझे गर्व है कि मैं उसका पिता हूं। मेरे साथ-साथ ये पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। जब भी मैं उसे खेलते देखता हूं तो मुझे काफी अच्छा लगता है। मैं चाहता हूं कि वह इंडिया की जीत में अपना कंट्रीब्यूशन दे। जब भी उसे मौका मिलेगा वह अपना 100 % देगा।