ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / इशारों-इशारों में ललन सिंह ने RCP पर बोला हमला, कहा- मजिस्ट्रेट चेकिंग में...

इशारों-इशारों में ललन सिंह ने RCP पर बोला हमला, कहा- मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़ाने के बाद खुद दिया इस्तीफा

23-Jan-2023 05:29 PM

By First Bihar

PATNA: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने यह क्लीयर कर दिया है कि जेडीयू का कोई भी नेता बीजेपी के संपर्क में नहीं है। इस तरह की जो बातें निकलकर आ रही है वो गलत है। हालांकि उन्होंने इशारों ही इशारों में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर कहा कि बीजेपी के संपर्क में जेडीयू का एक ही नेता थे जो चिन्हित हो गये। मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़ाने के बाद वे खुद ही इस्तीफा देकर चले गये।


उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर पूछे गये सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि नाराजगी की कोई वजह नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में हुआ था तब उनके साथ जो लोग भी आए थे उन्हें संगठन में जगह दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा को भी पार्टी के संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 


बता दें कि बीते दिनों जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब उन्हें देखने के लिए बीजेपी के कई नेता पहुंचे थे जिसके बाद बिहार की सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब इस संबंध में बात की गयी तब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जेडीयू का कोई भी नेता बीजेपी के संपर्क में नहीं है।