ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

IPS महिला अधिकारी की बेटी के रेपिस्ट को आजीवन कारावास की सजा, 7 महीने पहले पटना में एक रसोइया ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म

30-Apr-2022 09:42 PM

PATNA: महिला आईपीएस की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले रसोइये को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को 48 वर्षीय रसोइया बच्चा कुमार को यह सजा सुनाई। सात महीने पहले उसने महिला अधिकारी की 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।


पॉक्सो के स्पेशल पीपी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि स्पेशल कोर्ट ने IPC की दो धाराओं के तहत सजा सुनाई है। धारा 376 (AB)के तहत आजीवन कारावास और 20 हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। वही धारा 342 के तहत एक साल की सजा व 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही स्पेशल कोर्ट ने सरकार को 6 लाख रुपए का मुआवजा पीड़िता को देने का आदेश दिया है।


गौरतलब है कि बिहार की एक महिला पुलिस अधिकारी के घर पर गढ़ोचक निवासी बच्चा कुमार कुक का काम करता था। एक दिन महिला अधिकारी घर पर नहीं थी उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। घटना के बाद पटना के महिला थाने में केस दर्ज कराया गया था। 


जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया। आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया गया। सारे सबूतों और गवाहों के बयान पर स्पेशल कोर्ट ने बच्चा कुमार पर लगे आरोपों को सही पाया। आज कोर्ट ने आरोपी बच्चा कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।