होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
09-May-2023 03:54 PM
By First Bihar
DESK : मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर IPL के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। अब टीम में उनकी जगह पर क्रिस जॉर्डन को जगह दी गयइ है। क्रिस इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। जोफ्रा इस सीजन में मुंबई के 10 मैचों में से वह 5 मैचों में ही खेले थे। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में मेगा ऑक्शन में इन्हें 8 करोड़ में खरीदा था। जोफ्रा 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
क्रिस जॉर्डन IPL के 16वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में शामिल किया है। जॉर्डन ने 2016 में IPLमें डेब्यू किया था और उसके बाद अब तक उन्होंने 28 IPLमैच खेले हैं और इनमें 27 विकेट अपने नाम किए हैं। तेज गेंदबाज ने 87 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 96 विकेट लिए हैं।
पांच बार की IPLचैंपियन मुंबई इंडियंस IPLके 16वें सीजन में 8वें स्थान पर है। अभी तक खेले 10 मैचों में से 5 मैच जीते हैं। अगर मुंबई मंगलवार को अपना मैच जीतती है तो वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, अबतक इस टूर्नामेंट से 17 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह, गुजरात टाइटंस के केन विलियम्सन और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।