ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

IPL में पहली बार प्लेइंग-11 में सचिन के बेटे को मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू

16-Apr-2023 03:35 PM

By First Bihar

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग-16 के तीसरे सुपर संडे का पहला मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा की जगह टॉस करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। इसके साथ ही यह मैच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए पहला मैच होगा। वो आज पहली बार आईपीएल में डेब्यू करेंगे। 


दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इंतजार का फल मिल गया है। केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2023 के मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला है। इसको लेकर अर्जुन तेंदुलकर 3 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। अब आज उन्हें पहली बार प्लेयिंग 11 में जगह दी गयी है। इसके आलावा  अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठे अपने भाई को सपोर्ट कर रही है।  


इसके आलावा मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बाहर होने के साथ ही दो और चेंज भी हैं। यहां अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में जगह दिलाई है। इसके साथ ही ड्वेन जॉन्सन को भी मुंबई ने प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर 24 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे हैं। 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है। जाहिर है कि अर्जुन ने अपना जर्सी नंबर पिता को समर्पित किया है