ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / इंस्टाग्राम पर हुए इश्क के बाद वैशाली के युवक ने कर दिया बड़ा...

इंस्टाग्राम पर हुए इश्क के बाद वैशाली के युवक ने कर दिया बड़ा गुनाह, नैनीताल में खुली पोल तो पहुंच गया जेल

09-Jan-2022 02:15 PM

DESK: बिहार के वैशाली के एक युवक ने उत्तराखंड के दो जिलों की पुलिस को परेशान कर दिया. इंस्टाग्राम पर हुए इश्क के बाद उसने ऐसा कारनामा किया कि पुलिस के पसीने छूट गये. लेकिन आखिरकार उसकी पोल खुली औऱ अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है.  


इंस्टाग्राम की लव स्टोरी


बिहार के वैशाली के महुआ थाने के नीरजानगर के रहने वाले अविनाश नाम के युवक को उत्तराखंड के शहीद उधम सिंह नगर की एक लड़की से प्यार हो गया. लड़की नाबालिग थी लेकिन अविनाश ने उसे अपने इश्क के जाल में फांस लिया. नाबालिग लड़की अविनाश के इश्क में इस कदर फंसी कि अपने घर परिवार सब को भूल गयी. दो दिन पहले अविनाश बिहार से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पहुंच गया. उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि वह घर से भाग कर उसके पास आये. प्यार में पागल नाबालिग लड़की घर से भाग कर अविनाश के पास पहुंच गयी.


लड़की की बनवायी फर्जी आईडी


पुलिस के मुताबिक अविनाश लड़की को साथ लेकर निकल तो गया लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड नाबालिग थी. वह किसी होटल में रहने जाता तो वहां दोनों की आईडी मांगी जाती. नाबालिग लड़की को उसके साथ होटल में रहने नहीं दिया जाता. लिहाजा अविनाश ने लड़की की फर्जी आईडी बनवा ली. उसमें नाम और उम्र दोनों गलत था. फिर दोनों नैनीताल के तल्लीताल इलाके के होटल में जा रूके. 


होटल में खुल गया राज


अविनाश अपनी गर्लफ्रेंड की फर्जी आईडी के साथ होटल में रूक तो गया लेकिन उसकी आईडी पर होटल संचालकों को ही शक हुआ. लिहाजा पुलिस को खबर दे दी गयी. पुलिस ने होटल आकर छानबीन की तो मामला सामने आ गया. उसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथ रही नाबालिग लड़की को न्‍यायिक प्रक्रिया के तहत उसके परिवार को सौंपा दिया गया. नैनीताल के तल्‍लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि अविनाश बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाने के नीरजानगर का रहने वाला है. उस पर फर्जी आईडी बनाने से लेकर नाबालिग लड़की को बहला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.