ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

लॉकडाउन के बाद ट्रेन में सफर करना नहीं होगा आसान, रेलवे ने किए 15 अहम बदलाव

09-Apr-2020 11:42 AM

DESK : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों क लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान ट्रेन, बस और हवाई यात्रा पर बैन है. लेकिन 21 दिनों का लॉकडाउन की अवधी 14 अप्रैल को पूरी होने वाली है. जिसके बाद लोग  ट्रेनों में सफर करने की सोच रहे हैं.

 लेकिन यदि आप लॉकडाउन के तुरंत बाद ट्रेन में सफर करने को सोच रहे हैं तो  रेलवे की इन तैयारियों को अपने ध्यान में रखें. हालांकि, यह अभी तक तय नहीं है कि 15 अप्रैल के बाद देश में लॉकडाउन रहेगा या हटेगा. लेकिन रेल मंत्रालय ने 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन को लेकर प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं. नए प्रोटोकॉल में कई सारे बदलाव किए गए हैं.  इस दौरान यात्रियों को ट्रेन खुलने से करीब 4 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा. यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद  ही ट्रेन में बैठ सकते हैं. वहीं  प्लेटफार्म टिकट की बिक्री नहीं होगी


ये होंगे अहम बदलाव-

1.स्लीपर श्रेणी की ही ट्रेनें चलेंगी. यानि की ट्रेन  में एसी कोच नहीं होंगे.

2. यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी हेल्थ की जानकारी रेलवे को देना अनिवार्य होगा.

3. यदि कोरोना से रिलेटेड कोई भी लक्षण यात्री में दिखा तो बीच सफर में ट्रेन से जबरिया उतार दिया जाएगा.

4. यात्री को 100 फीसदी रिफंड वापस दिया जाएगा.

5. रेलवे वरिष्ठ नागरिकों सफर नहीं करने का सुझाव भी देगी.

6. विशेष टनल से होकर ही ट्रेन तक जा सकेंगे.

7. सोशल डिस्टेंसिंग पालन करना अनिवार्य होगा.

8. खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पर टीटीई व अन्य रनिंग स्टाफ यात्री को बीच रास्ते में ट्रेन रुकवा कर नीचे उतार देंगे. 

9. ट्रेन के सभी दरवाजे बंद रहेंगे, जिससे गैर जरुरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा. 

10. ट्रेन नॉन स्टाप चलेगी. जरुरत के मुताबिक एक या दो स्टेशनों पर रोका जा सकता है. 

11. सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कोच की साइड बर्थ खाली रहेगी.

12. ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा. 

13. छह बर्थ मिलाकर सिर्फ दो यात्री सफर करेंगे.

14.वेटिंग टिकट वाले नहीं चढ़ पाएंगे

15स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा. कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा.