ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / पाकिस्तानी गीदड़भभकी पर भारत का करारा जवाब, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा-...

पाकिस्तानी गीदड़भभकी पर भारत का करारा जवाब, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- माहौल खराब न करे पाकिस्तान

29-Aug-2019 11:18 PM

By 9

DESK: पाकिस्तानी नेताओं की तरफ से दिए जा रहे भड़काऊ बयान का भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान के कुछ मंत्री अपने बयानों से माहौल को खराब कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी नेताओं के भड़काऊ बयान का भारत कड़ी निंदा करता है. ये बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद का बयान माहौल को खराब करने वाला है. रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पूरे विश्व में तनावपूर्ण माहौल दिखाना चाहता है. लेकिन पाकिस्तान की चाल को दुनिया समझती है. दुनिया जानती है पाकिस्तान माहौल खराब कर रहा है. जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से दिए जा रहे बयान हमारे मामले में दखल है. हमारी सुरक्षा एजेंसियां हालात से निपटने में सक्षम हैं. बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद लगातार पाकिस्तान माहौल को खराब करने में लगा हुआ है और उसके मंत्री और खुद प्रधानमंत्री इमरान खान बेहद भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं.