ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

India vs Sri Lanka T-20: श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' की हालत, यह होगी दूसरे T-20 मैच की प्लेयिंग-11

05-Jan-2023 05:21 PM

DESK: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी- 20 सीरीज का दूसरा मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है। इस मैच को जीत कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच करो या मारो वाला होगा। श्रीलंका टीम इस सीरीज का पहला मैच 2 रनों से हार चुकी है।


बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को जीत पर अपने पिछले चार सालों से जीत के आकड़ों को बढ़ाना चाहेगी। भारतीय टीम को इससे पहले श्रीलंकाई टीम आखिरी बार साल 2016 में टी-20 मैच में शिकस्त दी थी। उसके बाद से एक दफा भी वह भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पायी हैं। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच पांच वाई लेटरल श्रृंखला खेली गई थी। जिसमे से तीन सीरीज पर भारतीय टीम ने कब्जा किया था। जबकि श्रीलंकाई टीम को केवल एक बार ही जीत हाथ लगी और एक सीरीज ड्रॉ रही थी। 


दरअसल, इस बार भारतीय टीम सीरीज को चौथी बार अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम अपने पिछले ग्यारह मैचों में मिले हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। इसके साथ ही इन दोनों देशों के बीच अबतक 27 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 18 में जीत हासिल की है, जबकि 8 में श्रीलंका को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। भारत में टी-20 मैचों की बात करें तो दोनों टीमें 15 बार आमने-सामने हुईं। 12 में भारत और 2 में श्रीलंका को जीत मिली जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।


इसके साथ ही यदि बात करें आज के भारत और श्रीलंका का प्लेयिंग-11 की तो भारत का प्लेयिंग-11 में हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक वहीं श्रीलंका का प्लेयिंग-11 में दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने और महीश तीक्षणा दिलशान मदुशंका  शामिल हो सकते हैं।