ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

भारत में आज जनता कर्फ्यू, देश भर में थम गई जिंदगी की रफ़्तार

भारत में आज जनता कर्फ्यू, देश भर में थम गई जिंदगी की रफ़्तार

22-Mar-2020 06:13 AM

PATNA : विश्व में कोरोना वायरस के कारण लोग कारी परेशान हैं, अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इस जानलेवा वायरस से विश्व में लाखों लोगों का जान जीवन बेहाल हो गया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पुरे देश में 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया गया है.हिंदुस्तान में आम जान जीवन की रफ़्तार आज थम गई है. ट्रेन सभी बंद हो गए हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एक जनता कर्फ्यू का आयोजन करने का आह्वान किया था. आज उस आह्वान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. भारत के कई बड़े शहरों में लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' के पालन के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच देश में रेल यातायात को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है.


जनता कर्फ्यू के दौरान  जनता से घर में रहने की अपील की है. शनिवार रात से रविवार रात तक देश में रेल यातायात ठप कर दिया गया है,  यात्रियों को प्रतीक्षालयों में रखा जायेगा. हालांकि जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं. उनकी सेवाएं चालू रहेंगी. रेल मंत्रालय की ओर से सभी महाप्रबंधकोंको को निर्देश जारी किया गया है जिसके अनुसार 21-22 मार्च को आदेशानुसार समय अवधि के दौरान कोई भी जोन अपने यहां से कोई ट्रेन नहीं चलाएगा.


भारत में यह कोरोना का असर अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं. देशभर में शनिवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों के 70 नए केस सामने आये हैं. भारत में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 329 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के बढ़ते असर कोई शुभ संकेत नहीं है. महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली के आलावा केरल, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.


भारत में अब तक कोरोना वायरस से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस वायरस से महाराष्ट्र में 63 और दिल्ली में 26 लोग इससे संक्रमित हैं. महाराष्ट्र में एक की मौत हो गई है. अगर राज्यवार आंकड़ों की बात करे तो आंध्र प्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 26, गुजरात में 13, हरियाणा में 20, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 18, केरल में 52, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 63, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 13, राजस्थान में 23, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 21, चंडीगढ़ में 5, जम्म-कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 25, उत्तराखंड में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 केस आए हैं. इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं.