सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Dec-2024 01:43 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर में मां की ममता शर्मसार हो गई। यहां एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को अस्पताल के नाले में फेंककर फरार हो गई। नाले में नवजात बच्ची को रोता देख अस्पताल की नर्सो ने उसे सीने से लगाया। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेर को सौंप दिया है। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह पता नहीं है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। बेटियां समाज में लड़कों के कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है, बावजूद इसके आज भी हमारा समाज घटिया सोच और दकियानुसी रीति रिवाजों से ऊपर नहीं उठ सका है। जिसका जीता जागता नमूना मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है।
यहां एक निर्दयी मां ने अपनी 8 दिन की बेटी को अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने नाले में रखकर फरार हो गई। वही इस बात की जानकारी जब नर्सों को हुई तो उन्होंने उस नवजात बच्ची को सीने से लगाया और उसका मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी।
पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि नाले में एक अज्ञात महिला 8 दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई है। बच्ची को नाले से निकाल कर उसका मेडिकल चेकअप किया गया। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ थी। जिला बाल संरक्षण मुंगेर से बाल संरक्षण पदाधिकारी सुजीत कुमार तथा को-ऑर्डिनेटर सोनी कुमारी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्ची सौंप दी गई है।