ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Bihar News: बिहार में मुखिया समेत 14 वार्ड सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सामने आई यह बड़ी वजह

17-Dec-2024 06:59 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मुखिया(mukhiya) समेत 14 वार्ड सदस्यों (ward members) ने सामूहिक इस्तीफा(resigned) दे दिया है। सभी ने मंगलवार को पंचायती राज पदाधिकारी और बीडीओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 


दरअसल, इस्तीफा देने वाले गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार समेत सभी वार्ड पार्षदों ने पंचायत के तकनीकि सहायक, पंचायत सचिव और जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त कर्मियों द्वारा पंचायत में विकास कार्यों को पूरा करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की जाती है। जिसके कारण पंचायत में विकास के काम बाधित हो गए हैं।


घूसखोर कर्मियों के कारण विकास योजनाओं के साथ साथ जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे परेशान होकर मुखिया, उपमुखिया और वार्ड पार्षदों ने अपना इस्तीफा सौंपना ही उचित समझा। पूरे मामले पर मरौना बीडीओ ने कहा है कि मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा है। पंचायत के कुछ इश्यू को लेकर विवाद है, जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।


इस्तीफा सौंपने वालो में गनौरा पंचायत के मुखिया जितेन्द्र कुमार, उपमुखिया बेचनी देवी, वार्ड सदस्य माला देवी, पूनम देवी, शोभा देवी, राम प्रवेश महतो, सुचिता देवी, पिंकी देवी, वीणा देवी, अभय कुमार यादव, सुरेंद्र सदा, मदन कुमार मंडल, विनोद कुमार, ललिता देवी और विकास आनंद शामिल हैं। एकसाथ इतने जनप्रतिनिधियों के इस्तीफा देने के बाद हड़कंप मच गया है।