“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
18-May-2024 08:03 PM
By First Bihar
CHHAPRA : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लहलादपुर और कोपा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव विशेष है, क्योंकि अब खतरा देश और हमारे संविधान पर है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक तरफ भाजपा के लोग बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी औरा लालू प्रसाद यादव संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा की सरकार देश और संविधान विरोधी है। इसलिए मैं महाराजगंज की जनता से आग्रह करूंगा कि आप अपना एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करिए और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करिए।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता पर अहंकारी लोगों का कब्जा है, जो विपक्ष को खत्म कर देश में राजशाही लाना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता संविधान के विरुद्ध जाकर खत्म करने की कोशिश की। इसके बाद हमलोगों ने लड़ाई लड़ी। सोचते हैं कि राहुल गांधी डर जाएंगे तो वह गलत सोचते हैं। ना तो राहुल गांधी डरने वाले हैं ना तो लालू प्रसाद यादव डरने वाले हैं, ना तो अखिलेश प्रसाद सिंह डरने वाले हैं और ना ही इंडिया गठबंधन का कोई सदस्य डरने वाला है। जब हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो यह अहंकारी लोगों से क्या डरेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का निर्माण किया और आज एक बार फिर वह समय आ गया है जब देश को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जरुरत है। कांग्रेस ने देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए पांच न्याय को लेकर आई है जिस पर राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हस्ताक्षर भी है। कांग्रेस ने युवा न्याय के तहत 30 लाख युवाओं को नौकरी, नारी न्याय के तहत गरीब परिवार कि महिला को एक लाख रुपया और किसान न्याय के तहत एम एस पी की गारंटी दी जाएगी और श्रमिक न्याय के तहत 400 रुपया प्रतिदिन मानरेगा की मजादूरी दी जाएगी। यह कांग्रेस की गारंटी है इसलिए हम आप सबों से अपील करते हैं कि 25 मई को आप सभी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर भारी संख्या में मतदान कर सत्ता में बैठे अहंकारी लोगों को सत्ता से बेदखल करें।
रैली को बच्चा प्रसाद यादव, सत्येंद्र तिवारी, मोहम्मद आजाद, विमल तिवारी, सबा साहब, अजय कुमारी चौधरी, रूचि मिश्रा ने संबोधित किया।