ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / इलाज के लिए सिंगापुर गये हैं लालू, समुन्द्र किनारे टहलते नजर आए राजद...

इलाज के लिए सिंगापुर गये हैं लालू, समुन्द्र किनारे टहलते नजर आए राजद सुप्रीमो, बेटी-नतिनी और नाती के साथ दिखें

12-Oct-2022 07:51 PM

DESK : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। किडनी का इलाज कराने के लिए लालू सिंगापुर गये हैं। सिंगापुर में उनकी एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। बेटी रोहिणी के घर पर वे ठहरे हैं। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोग भी सिंगापुर में हैं। रोहिणी आचार्या ने परिवार के साथ लिए गये फोटोग्राफ्स को ट्विटर पर अपलोड किया है जिसमें वो लिखती हैं कि "बड़े नसीब वाले होते हैं वो लोग पिता का प्यार और मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग.." 


रोहिणी आचार्या ने करीब चार फोटोग्राफ्स ट्विटर पर अपलोड किया है। एक फोटो में वो पापा के साथ मोर्निंग वाक करती नजर आ रही हैं। दूसरे फोटो में वो बहन मीसा भारती व बच्चों के साथ दिख रही है। सभी समुन्द्र के किनारे घूम रहे हैं। दो फोटो घर के अंदर का है जिसमें एक में लालू वीडियो कॉलिंग कर किसी से बातचीत कर रहे हैं तो दूसरे फोटो में नाती-नतीनी और रोहिणी आचार्या के साथ लालू नजर आ रहे हैं।


गौरतलब है कि 11 अक्टूबर दिन मंगलवार की शाम को लालू प्रसाद दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोग भी सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे। सिंगापुर में लालू किडनी का इलाज कराने के लिए गये हैं। सिंगापुर पहुंचने पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव करने गयी थी। इस दौरान लालू यादव एक व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले थे।


इससे पहले दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज चला था। आपकों बता दें, सिंगापुर में लालू यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे। मंगलवार की शाम वे दिल्ली से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए। लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है। लिहाजा सारी तैयारी के साथ वे सिंगापुर गए हैं। 


लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर गए। ये पहली बार नहीं है जब लालू यादव को इलाज के जाना पड़ रहा हो। लेकिन अब उनका इलाज सिंगापुर में चलेगा। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जो नंबर लगाए गए थे वह भी अब कंफर्म हो चूका है। दरसअल, लालू के शरीर के कई पार्ट्स डैमेज हो चुके हैं। पिछले कई दिनों तक लालू दिल्ली एम्स में भर्ती रहे थे। फिलहाल वे राजनीति में थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर लालू अस्पताल में एडमिट होंगे।

news image

news image

news image

news image