ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ईद में घर न पहुंच पाने की कसक, कैमूर में बिहार-यूपी बार्डर पर...

ईद में घर न पहुंच पाने की कसक, कैमूर में बिहार-यूपी बार्डर पर फंसे सैकड़ों मुस्लिम प्रवासी

25-May-2020 08:53 AM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : कैमूर जिले के बिहार यूपी बॉर्डर पर सैकड़ों मुस्लिम प्रवासी मजदूर छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओ के साथ कैंप में वाहन के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं कि कौन सा करिश्मा हो जाए कि हम ईद पर अपने परिवार में अपने घर के सदस्यों के बीच पहुंच सकें। सूरत से सीतामढ़ी के लिए चले छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं के साथ  21 सदस्यों का परिवार भी बार्डर पर फंसा हुआ है। जहां आपबीती बताते हुए मुस्लिम परिवार रो पड़ता है। कहा जिंदगी में न देखा और ना ही पूर्वजों से सुना ऐसा मंजर, बर्बाद हो गये हम सभी।


सीतामढ़ी के रिजवान बताते हैं मैं आज सुबह में बॉर्डर पर पहुंचा कि शायद कोई वाहन मिल जाए तो अपने घर सीतामढ़ी ईद में परिवार के साथ शामिल हो जाऊंगा लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं मिली । बताया गया कि ट्रेन कल 11 बजे दिन में जाएगी और यहां से सीतामढ़ी के लिए बस भी नहीं मिला। जब लॉक डाउन हुआ तब वहां ना खाने को था ना ही कोई पूछने वाला था। विधायक, सांसद और सरकार ने भी कोई मदद नहीं किया। जैसे तैसे कर बॉर्डर पहुंचे हैं 3 महीने और 4 महीने के बच्चे को लेकर घूम रहे हैं । रमजान का पूरा महीना निकल लिया ना वहां अफतारी मिला ना सेहरी मिला और ना ही कुछ खाने को मिला।


मेराज और रिजवान बताते हैं कि हमने चांद को अपनी नजरों से देखा और मेरे पास इतने हालात अच्छे नहीं थे कि मैं चांद देखकर नमाज अदा कर सकूं । हमने अपनी जिंदगी में ऐसा वक्त कभी नहीं देखा है और ना आगे आ सकता है। अपने पूर्वजों से भी ऐसे हालात के बारे में नहीं सुना था। हम जितने मजदूर हैं सबको सरकार ने तोड़ कर रख दिया। ना घर बचा ना बाहर बचा, बाहर हमें ऐसी नजरों से रास्ते में देखा गया जैसे हम इन्सान नहीं बल्कि जानवर हो। फेंक करके दूर से खाना खिलाया जाता था जानवरों की तरह, पुलिस वाले डंडा मारते थे। मेरे साथ 21 लोग फंसे हुए हैं सीतामढ़ी के। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से साधन से हम लोग जाएंगे हम लोग अल्लाह से दुआ करते हैं फरिश्ता बनकर आ जाए तो हि शायद ईद पर घर पहुंच पायेंगे, समझ नहीं आ रहा है कैसे पहुंचेंगे ।


एडीएम सुमन कुमार कहा कि रविवार को तीन ट्रेन कर्मनाशा से खुली है जिसमें लगभग तीन हजार लोगों को आज भेजा गया है, सोमवार को भी ट्रेन जा रही है जो सहरसा, पूर्णिया ,कटिहार को जाएगी। बहुत से लोग ऐसे हैं जो ईद में शामिल होने के लिए आए हुए हैं उनके लिए खुशी की बात है कल उन्हें घर पहुंचने का मौका मिल जाएगा ।