BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
17-Jul-2020 08:52 PM
PATNA : बिहार में कोरोना से दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हालात पर केंद्र सरकार की नींद टूटी है. केंद्र सरकार ने बिहार में केंद्रीय टीम भेजकर हालात का जायजा लेने का फैसला लिया है. आज शाम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये जानकारी दी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में आयेगी टीम
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम बनायी है जो बिहार का दौरा करेगी. इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. एस के सिंह और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसीन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल शामिल हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार बिहार सरकार के साथ समन्वय बनाकर इससे निपटने की ऱणनीति तैयार करना चाहती है. ऐसे में बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखने और इलाज के इंतजाम के निरीक्षण के लिए केंद्रीय दल को भेजने का निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार की ये टीम जल्द ही बिहार रवाना होगी. केंद्रीय टीम बिहार सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोना के हालत की समीक्षा करेगी. टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार बिहार को मदद देने पर भी फैसला करेगी.
हम आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से बिहार की हालत लगातार खराब होती जा रही है. बिहार में अब तक 23 हजार 300 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है. इनमें 197 लोगों की मौत हो चुकी है.
