ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज ; लंबे समय से क्रिकेट से दूर ऋषभ पंत को मिली टॉप 10 में जगह

22-Jun-2023 03:48 PM

By First Bihar

DESK : आईसीसी के तरफ से देश भर के क्रिकेट प्लेयर की ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। इस ताजा रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने को पछाड़ कर नंबर एक का स्थान हासिल किया है।  मार्नस लाबुशाने तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि भारतीय टीम से बात करें तो कि 6 महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी ऋषभ पंत टॉप-10 में बने हुए हैं। 


दरअसल, जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 118 और दूसरी पारी में 46 रन बनाने के बाद 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से अपनी बादशाहत कायम कर ली है। जो रुट के अब 887 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। इसके बाद केन विलियम्सन ने भी 2 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि मार्नस लाबुशाने पहले स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए है। जबकि,  स्टीव स्मिथ भी चार स्थान नीचे खिसके है, वह छठे स्थान पर आ गए हैं। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पांचवें नंबर पर आ गए हैं। 


इधर, भारतीय टीम से ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 10 बने हुए हैं।  पंत के 758 रेटिंग पॉइंट हैं, वह दसवें नंबर पर हैं और टॉप के भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद रोहित शर्मा है 12वें नंबर पर है। जबकि विराट कोहली को रैंकिंग में 1 स्थान का नुक्सान हुआ है। विराट अब 700 रेटिंग पॉइंट्स के साथ  14वें नंबर पर आ गए है।