ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं?

अगले 3 साल तक BSEB का अध्यक्ष बने रहेंगे IAS आनंद किशोर, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगले 3 साल तक BSEB का अध्यक्ष बने रहेंगे IAS आनंद किशोर, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

01-Sep-2020 08:34 PM

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आनंद किशोर को सरकार ने अगले 3 सालों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है. बिहार सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. सरकार ने बीएसइबी की कमिटी का भी गतह्ण कर दिया है, जिसमें 8 लोगों को जगह मिली है.


बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1996 बैच के आईएएस अफसर आनंद किशोर अगले 3 साल के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बने रहेंगे. 25 सितंबर से उनके नए कार्यकाल की शुरुआत होगी. इस पद पर वह 2023 तक बने रहेंगे.


आपको बता दें कि तेज-तर्रार आईएएस अफसर आनंद किशोर को दो साल पहले अगस्त 2018 में ही इस जिम्मेदारी को सौंपा गया था. सरकार ने उनके ऊपर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए अगले 3 साल तक इस पद पर बने रहने का आदेश दिया है. इसके अलावा भी आनंद किशोर को अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई है.