बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
10-Feb-2020 10:02 PM
PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहाँ पटना को डूबोने वाले 27 अधिकारी नप गए हैं. पटना जलजमाव के को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. कई IAS अधिकारियों पर गाज गिरी है. बुडको के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आईएएस अमरेन्द्र प्रसाद सिंह पर गाज गिरी है. इसके साथ ही तत्कालीन कमिश्नर आईएएस अनुपम सुमन पर भी कार्रवाई हुई है. इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए केन्द्र सरकार से अनुशंसा की जाएगी.
पटना नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त अनुपम कुमार सुमन पर भी कार्रवाई हुई है. पटना में जलजमाव की भीषण परिस्थिति से सामने करने को लेकर 14 इंजीनियरों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है. इस मामले में कुल 27 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक संविदा पर तैनात 7 इंजीनियर कार्यमुक्त कर दिया गया है.
नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने सोमवार को बताया कि जल जमाव के बाद गठित जांच समिति की रिपोर्ट और इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई है. जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं. बुडको के तत्कालीन एमडी पर संप हाउस की व्यवस्था की मॉनिटरिंग और संचालन की व्यवस्था की समीक्षा नहीं की गई. रख-रखाव और मरम्मति कार्य का अनुश्रवण भी नहीं किया गया.