ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / हैदराबाद से लौटते ही तेजस्वी आवास में नजरबंद होंगे कांग्रेस MLA, महागठबंधन के...

हैदराबाद से लौटते ही तेजस्वी आवास में नजरबंद होंगे कांग्रेस MLA, महागठबंधन के विधायकों पर लालू की होगी पैनी नजर

11-Feb-2024 01:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार को कल यानी 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन है हालांकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े खेल का दावा कर रहा है। ऐसे में विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है और अपने-अपने विधायकों पर पैनी नजर रख रहे हैं। सबसे पहले बिहार कांग्रेस ने टूट के डर से अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था।


दरअसल, बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही कांग्रेस को अपने विधायकों में टूट का डर सता रहा था। नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। अब जब कल यानी 12 फरवरी को नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, कांग्रेस के सभी विधायक आज पटना पहुंच रहे हैं।


विधायकों के पटना पहुंचने पर कांग्रेस के साथ कोई खेल न हो जाए इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने रणनीति बनाई है। हैदराबाद से लौटने के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को सीधे तेजस्वी यादव के उस आवास में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जहां आरजेडी और माले के विधायक पहले से नजरबंद हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने अपने और माले के सभी विधायकों को नजरबंद कर दिया था।


संभावित सियासी खेला के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह विधायकों के पटना लैंड करने से पहले तेजस्वी यादव के पांच देशरत्न मार्ग वाले सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायकों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया है। इसके साथ ही साथ तमाम रणनीति पर लालू-तेजस्वी से बातचीत की है। तेजस्वी के इसी आवास से सभी विधायक कल विधानसभा के लिए निकलेंगे। तबतक महागठबंधन के सभी विधायक तेजस्वी के आवास में नजरबंद रहेंगे और लालू प्रसाद की पैनी नजर उनके ऊपर रहेगी।