ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / हैदराबाद के 'हैवानों' को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का...

हैदराबाद के 'हैवानों' को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का किया गया गठन

05-Dec-2019 09:01 AM

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत और बर्बर तरीके से मर्डर के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. इसके साथ ही मामले की जल्द सुनवाई के लिए राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया है. हैदराबाद के 'हैवानों' को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. 


हैदराबाद कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए कल राज्य सरकार ने सुझाव दिया कि महबूबनगर अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत में बदलकर मामले की जल्द सुनवाई की जाए. वहीं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने  जल्द सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिसके तीन दिन बाद यह कदम उठाया गया. 


आपको बता दें कि हैदराबाद के शमशाबाद में 27 नवंबर की रात चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों ने पीड़िता के साथ बर्बरातपूर्ण हैवानियत करते हुए पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था. दरिंदगी की इस घिनौनी वारदात के बाद से संसद से लेकर सड़क तक आरोपियों को सूली पर चढ़ाने की मांग की जा रही है.