दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Dec-2019 07:33 AM
HYDERABAD: हैदाराबाद एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इस याचिका की सुनवाई के दौरान एनकाउंटर की टीम को लीड करने वाले साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगे. मुख्य न्यायाधीश एस एस बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में एनकाउंटर के खिलाफ यह याचिका वकील जीएस मणि ने दाखिल की है.
दायर की गई याचिका में हैदराबाद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी की मांग की गई है. याचिका में साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार और एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की गई है. आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किये बगैर ये एनकाउंटर किया गया है.
इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को शवों को हैदराबाद के गांधी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था. पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए इस संबंध में गहन जांच की मांग करने वाली कुछ याचिकाओं की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिकारियों को 13 दिसंबर तक शवों को संरक्षित करने का निर्देश दिया था. आपको बता दें कि 27 नवंबर की रात महिला वेटनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 7 दिसंबर की सुबह पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए वारदात वाली जगह पर ले गई थी. इस दौरान पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए थे.