दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Dec-2019 02:21 PM
HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस एनकाउंटर के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है. कई पॉलिटिकल लीडर्स ने इस एनकाउंटर का समर्थन किया है तो वहीं कई नेताओं ने इस पर सवाल भी खड़े किये हैं. आईए अब आपको बताते हैं कि आखिर अहले सुबह 3:30 बजे ही क्यों पुलिस ने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया.
घटना के टाइम पर ही क्राइम सीन होता है रिक्रिएट
एनकाउंटर के समय को लेकर भी पुलिस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पूर्व आईपीएस वेदभूषण ने इस मामले में मीडिया को बयान देते हुए कहा है कि यह रिक्रिएशन का हिस्सा था और रिक्रिएशन में जिस वक्त घटना होती है, ठीक उसी वक्त और उसी जगह पर पुलिस आरोपी को ले जाकर फिर से घटना का सीन क्रिएट करवाती है. हैदराबाद गैंगरेप कांड की घटना को रात में अंजाम दिया गया था, इसलिए आरोपियों को पुलिस रात में ही घटनास्थल पर ले गई. पूर्व अधिकारी वेदभूषण ने मीडिया को बताया है कि एनकाउंटर से पहले आरोपियों के हाथ में हथकड़ियां नहीं पहनाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार खतरनाक अपराधियों के मामले में पुलिस अपील करती है कि उन्हें हथकड़ियां लगाकर रखने की अनुमति दी जाए. लेकिन हैदराबाद के आरोपियों को हथकड़ियां नहीं पहनाई गई थी क्योंकि इनका पहले से फरार होने का कोई रिकॉर्ड नहीं था.
लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी
वहीं इस पूरे मामले पर साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि चारों आरोपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि कस्टडी में रहे आरोपियों के पास हथियार कहां से आए. वहीं जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ, वहां पर सिर्फ एक घर था. उस घर के एक सदस्य ने बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी. बाद में लोगों को जब पता चला कि पुलिस ने हैदराबाद के 'हैवानों' को एनकाउंटर में मार गिराया है तब लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फूलों की बारिश की और जश्न मनाया.