ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला हुआ पति, भीड़ के साथ मिलकर की पिटाई

पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला हुआ पति, भीड़ के साथ मिलकर की पिटाई

09-Aug-2019 04:44 PM

By 7

KISHANGANJ : बिहार में भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है. जहां भीड़ ने एक एक महिला और बैंक कर्मी पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की है. पीड़ित महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है. ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पूरी घटना किशनगंज थाना इलाके के खगड़ा हवाई अड्डे की है. जहां बंधन बैंक के कर्मी प्रवीन कुमार और एक महिला की लोगों ने जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि महिला ने बैंक से कर्ज लिया था. आरोपी बैंक कर्मी प्रवीन कुमार कर्ज की रकम वसूलने अक्सर उसके घर आया करता था. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया. आरोप है कि दोनों एक साल से रिलेशनशिप में हैं. महिला के दो बच्चे भी हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती रात महिला का पति अपने घर पहुंचा. उसने देखा कि दरवाजा बंद है. उसने पत्नी को आवाज दिया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला. गुस्साए पति ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ दिया. जैसे ही दरवाजा टूटा बैंक कर्मी प्रवीन कुमार महिला के साथ कमरे में पकड़ा गया. उसके बाद लोगों ने उन दोनों की जमकर धुनाई कर दी. महिला को उसी वक्त उसके पति ने घर से निकाल दिया. घटना की सूचना मिलते ही देर रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. महिला ने बताया कि वो दोनों एक साल से एक दूसरे को जानते हैं लेकिन दोनों के बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. किशनगंज थाने के दारोगा आर डी प्रसाद ने बताया कि पुलिस गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन कर रही है.