ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की तड़पकर हुई मौत,...

Bihar News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की तड़पकर हुई मौत, बाल-बाल बची भाई की जान

19-Dec-2024 05:44 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक दंपति की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी (Husband and wife) की मौत सेप्टिक टैंक (septic tank) में दम घुटने से हुई है हालांकि इस दौरान मृतक का भाई बाल-बाल बच गया। दोनों के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दरधा मोहम्मदपुर गांव की है।


मृतक दंपति की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी अनिल सहनी और उनकी 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में अनिल सहनी के छोटे भाई सुजीत सहनी की जान बाल बाल बच गई। बताया जा रहा है कि रीता देवी अचानक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जा गिरी। पत्नी को बचाने के लिए अनिल सहनी भी सेप्टिक टैंक में उतर गए।


भाई और भाभी को तड़पता देख सुजीत भी सैप्टिक टैंक में उतर गया। इस दौरान दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि मृतक के भाई को गांव के लोगों ने बचा लिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।