Bhagalpur Shiv Corridor : बिहार का पहला शिव कॉरिडोर बनने का रास्ता साफ, इस जगह जल्द शुरू होगा काम Bihar politics news : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया बरी, RJD प्रवक्ता बंटू सिंह भी निर्दोष करार दिए गए BPSC teacher recruitment : BPSC को नहीं मिल रही वेकेंसी, बिहार में आरक्षण रोस्टर में फंसी शिक्षकों की बहाली; पढ़िए क्या है पूरा अपडेट husband time sharing : पंचायत का अनोखा फैसला, पति को दो पत्नियों के बीच बंटवारा, इस दिन रहेगी छुट्टी Bihar news : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT लगातार एक्टिव, ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू ने कहा - 26 तक है इंतजार, उसके बाद होगा... Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती दिखीं बिहार की कई महिला जवान, पुलिस कैंप का वीडियो वायरल Patna NEET student case : बिना पर्चे कैसे मिली नींद की गोली, ट्रेन छोड़ स्कॉर्पियो से क्यों पटना आई छात्रा; SIT जांच में नया एंगल; जानिए नीट छात्रा मामले में क्या है नया अपडेट Patna encounter : पटना में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; 36 से अधिक केस दर्ज Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड और कोहरे से राहत, अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा साफ मुजफ्फरपुर: मनीष राज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुख्यात कन्हाई ठाकुर समेत 6 गिरफ्तार
24-Oct-2023 07:28 PM
By First Bihar
DELHI: विजयादशमी के मौके पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का दहन किया। इससे पहले विजयादशमी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम श्रीराम की मर्यादा और अपनी सीमाओं की रक्षा करना अच्छी तरह से जानते हैं।
पीएम मोदी ने कहा है कि आज के दिन भूमि की रक्षा के लिए शस्त्र पूजा की जाती है। यह आवेश पर धैर्य के विजय का पर्व है। हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं. भारत की विजयादशमी भी इसी विचार का प्रतीक है। हमें श्रीराम के विचारों का भारत बनाना है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के भारतीयों के विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे हैं। बस राम आने ही वाले हैं। उस हर्ष की परिकल्पना कीजिए जब उस मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा विराजेगी। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और INS विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने कुछ सप्ताह पहले ही संसद की नई इमारत में प्रवेश किया है। संसद की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पारित किया गया है। भारत आज विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के साथ सबसे विश्वस्त डेमोक्रेसी के साथ उभर रहा है। इन सुखद क्षणों के बीच अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान भी होने जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के भाग्या का उदय होने जा रहा है, लेकिन यही वो समय है जब भारत को पहले अधिक सतर्क रहना भी जरूरी है। हमें ध्यान रखना है कि रावण का दहन बस एक पुतले का दहन न हो बल्कि दहन उन शक्तियों का हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का कोशिश करती हैं।