मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2020 10:22 AM
PATNA : बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी पटना के हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं. सरकारी अस्पतालों में अब कोरोना संक्रामितो के लिए बीएड उपलब्ध नहीं है. उन्हें इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. इन्हीं हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ दिनों पहले प्राइवेट अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत कर दिया था.
अब वीरचंद पटेल पथ स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक को भी कोरोना विशेष अस्पताल बनाया जाएगा. अगले दो दिनों में यहां मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा उपलब्ध होने लगेगी. इसके अलावा प्रशासन ने तीन अन्य जगहों पर भी कोविड अस्पताल शुरू करने की तैयारी कर रही है. यह निर्णय सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है.
प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियो को कोविड-19 की जांच में तेजी लाने के साथ उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, यहां पहले आइसोलेशन सेंटर चल रहा था. कोरोना से बिगड़ते हालत को देखते हुए अब इसे कोरोना अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार सगुना मोड़ स्थित एक मैरेज लॉन तथा दानापुर के दो अस्पतालों को विशेष अस्पताल बनाने पर विचार किया जा रहा है. प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि शहरी पीएचसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी पर भी जांच शुरू हो गई है. सभी एसडीओ और बीडीओ को जांच केंद्रों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है.