होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
09-Jun-2023 03:44 PM
By First Bihar
DESK : क्रिकेट प्रेमियों के बड़ी खुशखबरी है। यह खुशखबरी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने फैंस को दी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ऐलान किया है कि आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग फैंस के लिए फ्री में की जाएगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि यूजर्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का मजा फ्री में उठा सकेंगे।
दरअसल, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 ) और इसके बाद भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लाइव स्ट्रीमिंग का राइट्स ऑनलाइन प्लेटफार्म में मात्र डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास है। ऐसे में इस मैच का आनंद लेने वालों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मेंबरशीप होने की बात कही जा रही थी। इस बीच अब कंपनी ने फैसला लिया है कि मोबाइल यूजर्स को वर्ल्ड कप और एशिया कप के मैचों के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा।
कंपनी के अनुसार इस फैसले से 540 मिलियन से अधिक मोबाइल यूजर्स को फायदा होगा और वह बिना कोई पैसे खर्च किए अपने मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। डिज्नी+हॉटस्टार की तरफ से जारी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेट के खेल को अधिक से अधिक लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का लाइव स्ट्रीमिंग भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाता था। इस साल मोबाइल पर एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स डिज्नी+हॉटस्टार के पास है। अब कंपनी के इस फैसले के बाद फैंस में काफी खुशी देखने को मिल रही है। एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला भी होने वाला है।