ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक

हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत, 20 की बचाई गई जान

हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत, 20 की बचाई गई जान

28-Apr-2021 08:27 AM

DESK : एक तरफ अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में भीषण आगलगी का भी सिलसिला जारी है. दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में बुधवार तड़के आग लग गई. आग लगने के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा. इस दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई. मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.


ठाणे महानगर पालिका के एक ऑफिसर ने बताया कि आज सुबह 03:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में आग लग गई, दो दमकल और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर हैं, आग बुझाने का काम चल रहा है, दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार की मौत हो गई है.


गौरतलब है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के अस्पतालों में लगातार हादसे हो चुके हैं. विरार में आग से पहले नासिक महानगरपालिका द्वारा संचालित डा. जाकिर हुसैन अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक लीक हो गई. इसे रोकने के लिए मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई. इस वजह 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, जो वेंटिलेटर पर थे.