महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
03-Oct-2020 05:14 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : अभी थोड़ी देर पहले तेज प्रताप की तबियत ख़राब होने की बात सामने आई थी जिसके बाद उन्हें राबड़ी आवास ले जाया गया था. हालांकि राबड़ी आवास से तेज प्रताप यादव का आवास चंद कदमों की ही दूरी पर है लेकिन राबड़ी और तेजस्वी यादव को तेज प्रताप के बेहोश होने की खबर मीडिया में खबर चलने के बाद मालूम हुई. जिसके बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तेज प्रताप के घर के लिए निकले.
बाद में राबड़ी देवी 10 सर्कुलर आवास से तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप के घर पहुंची और वहां से बेहोश हुए तेज प्रताप यादव को अपने साथ 10 सर्कुलर आवास लेकर पहुंच गई.हालांकि उसके कुछ देर बाद ही तेजप्रताप पूरी तरीके से नॉर्मल हो जाते हैं और महागठबंधन के संयुक्त प्रेसवार्ता में पहुंचकर फोटो खिंचवाते हैं.
इस बीच खबर यह भी है कि 10 सर्कुलर आवास के अंदर तेजप्रताप अपनी बात मनवाने में कामयाब हो गए. जानकारी के अनुसार आज प्रेसवार्ता में पहले फेज में महागठबंधन के अंदर सीट का बंटवारा होना है. उनमें तेजप्रताप अपने चाहने वाले को टिकट दिलाना चाहते हैं, जो कि बात बनती हुई नहीं दिख रही थी. जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी बीमारी की खबरें मीडिया में उसके कुछ देर बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी तक पहुंचवाई. अब तेजप्रताप की बातों को मानकर तेजस्वी खुद उन्हें प्रेसवार्ता में लेकर पहुंच गए.