LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें
10-Mar-2020 11:07 AM
PATNA : लालू दरबार की होली तो आपको याद ही होगी। लालू राज में कुर्ता फाड़ होली का जश्न लालू-राबड़ी आवास में होता था जिसमें हर आम-खास लालू की मंडली में शामिल होकर होली की मस्ती लूटता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से बिहार लालू की होली को मिस कर रहा है। लेकिन लालू के लाल ने इस बार इस कमी को पाटने की कोशिश की है। उन्होनें अपने आवास 2एम स्ट्रैंड रोड पर बिल्कुल लालू स्टाइल की होली खेली।
तेजप्रताप यादव लालू आवास से दूर अपने आवास पर पूरी तरह से होली की मस्ती में डूबे रहे। तेज प्रताप ने गले में ढोलक डाला और अपनी टोली के साथ फगुआ के गीत गाने लगे। जोगिरा सा रा रा रा .... की गूंज सुनायी दी तो रंगो की फुहार भी चली। तेजप्रताप को देखकर बिल्कुल लालू यादव की छवि सामने आ जा रही थी जब वे गले में ढोलक डाल इसी तरह बजा-बजा कर होली की खूब मस्ती लूटते थे। हालांकि यहां लालू स्टाइल में कुर्ते तो नहीं फटे लेकिन पूरा माहौल होली की मस्ती में डूबा नजर आया।आरजेडी सुप्रीमो की कुर्ता फाड़ होली का दौर 1997 और 2000 के बीच अपने शबाब पर था। लालू आवास की होली का इतना क्रेज था कि विपक्षी दलों के नेता भी इस होली समारोह में हिस्सा लेने के लिए आते थे। लालू होली भी अपने ही अंदाज में खेलते थे।
बता दें कि पिछले कई सालों से लालू-राबड़ी आवास पर होली का रंग फीका पड़ा हुआ है। जब से लालू यादव चारा घोटाला के मामलों में जेल गये है तब से वहां की होली पूरी तरह बदरंग हो चुकी है। होली के वक्त जहां खूब गीत-संगीत गूंजा करते थे अब वहां कोई नहीं फटकता। फिलहाल लालू यादव रिम्स में भर्ती है वह 15 बीमारियों से पीड़ित हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।
साल 2017 में होली का रंग लालू परिवार के लिए फीका दिखा और उसके बाद 2018 और 2019 में इस परिवार ने होली समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया। परिवार ने 2018 में लालू यादव की सजा का हवाला दिया, जबकि 2019 में पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर हमले के चलते ऐसे समारोह से दूर रहने रहने का फैसला किया था ।