रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
04-Sep-2020 08:28 AM
PATNA: गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी पटना के रहने वाले दोनों पैर से दिव्यांग आकाश शंकर जमुआर से शादी की. इसके बाद कारोबारी हरिकेश सिंह की बेटी तान्या सिंह और आकाश को गुजरात पुलिस यहां से लेकर चली गई. गुजरात की पुलिस दिव्यांग आकाश के साथ मारपीट कर रही है. इसके अलावे अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने और पॉक्सो एक्ट केस दर्ज किया है.
गुजरात पुलिस को जारी होगा नोटिस
जब मामले की जानकारी हुई तो राज्य नि:शक्त आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. शिवाजी कुमार आकाश के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. आकाश की मां ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उसे उसने बताया की बेटा बेकसूर है. लड़की ही पटना आई और उसके साथ शादी करने की जीद करने लगी. गुजरात ले जाकर उसको पुलिस प्रताड़ित कर रही है. आयुक्त ने बताया कि कोर्ट को नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया गया है. जिसके बाद गुजरात पुलिस और तान्या के पिता को नोटिस जारी होगा.
आकाश की मां ने दर्ज कराया केस
आयुक्त ने सवाल उठाया है कि आकाश भी नाबालिग है. ऐसे में गुजरात पुलिस परिजनों के बिना साइन कराए कैसे लेकर जा सकती है. पटना आकर इसका जवाब देना पड़ेगा. आकाश की मां ने कदमकुआं थाने में लड़की के पिता पर केस दर्ज कराया है. आकाश की मां ने आरोप लगाया है कि हरिकेश सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है.