ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / हिंदुओं को गाली दिलवा रहे नीतीश कुमार ! बोले गिरिराज सिंह ... ...

हिंदुओं को गाली दिलवा रहे नीतीश कुमार ! बोले गिरिराज सिंह ... यहां नहीं तो मक्का मदीना जाएं बाबा बागेश्वर ?

13-May-2023 08:10 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पटना आगमन हो चुका है। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो वहीं अब सियासत और भी अधिक गर्म हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार जानबूझकर देश के लोगों को गालियां दिलवा रहे हैं।


दरअसल, बाबा बागेश्वर के पटना आते ही भाजपा के कई नेता उनके स्वागत में पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी पटना रिपोर्ट पहुंचे और वहां जब उनसे सवाल किया गया बाबा बागेश्वर के आगमन को लेकर तो उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने जानबूझकर बाबा ईश्वर के कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में जगह नहीं दी। नीतीश कुमार मुसलमानों को ईद की नमाज अदा करने के लिए जगह देते हैं और उसके बाद देश के लोगों को गालियां दिलवाते है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। बिहार सरकार यह नहीं चाहती है कि बाबा बागेश्वर का जो मुहिम है सनातन को जागृत करने का वह मुहिम कभी सफल हो इसलिए गांधी मैदान में उनको जगह नहीं दी गई। लेकिन उनको यह नहीं मालूम कि कसाई के श्राप देने से  गाय नहीं मरता।


इसके अलावा बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सनातन धर्म के प्रचार को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह कहीं कोई विदेशी तो नहीं है बल्कि देश में रहने वाले एक आम नागरिक हैं और यहां वह अपने धर्म का प्रचार नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर प्रचार करेंगे। इसके बावजूद अगर उनको कोई धमकी देता है और प्रचार रोकने की कोशिश करता है तो यह बिल्कुल ही गलत है। मैं धमकी देने वाले लोगों से पूछना चाहता हूं तू अब भारत में ऐसी बात ना करें तो क्या मक्का मदीना जाएं, क्या पाकिस्तान चले जाएं, क्या बांग्लादेश चले जाएं आखिर वह कहीं तो अपनी बात करेंगे ना। लेकिन धमकी देने वाले लोग समझ ले आज नहीं तो कल उनकी भी बारी आएगी।