बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
11-Feb-2021 04:09 PM
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट में मेयर सीता साहू के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के मामले पर सुनवाई हुई है. हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 18 फरवरी तक का समय दिया है.
बता दें कि हाईकोर्ट में जस्टिस शिव जी पाण्डेय की खंडपीठ ने अविश्वास प्रस्ताव में पराजित उम्मीदवार मीरा देवी की याचिका पर सुनवाई की. पिछली सुनवाई में पटना नगर निगम और मेयर सीता साहू को कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जिसके बाद पटना नगर निगम की ओर से तो जवाब दायर कर दिया गया. लेकिन मेयर सीता साहू ने अबतक जवाब नहीं दिया था. अब उसी पर हाईकोर्ट ने मेयर को 18 फरवरी तक जवाब देने का समय दिया है.
जानकारी हो कि याचिकाकर्ता की ओर से सभी 75 वार्ड आयुक्तों को भी पार्टी बनाया गया है. पटना नगर निगम को उन सभी को नोटिस सर्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. याचिका में मेयर सीता साहू पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले पर अगली सुनवाई 25 फरवरी को की जाएगी.