मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Jul-2022 09:03 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के धमौल ओपी क्षेत्र के जसत गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिचाली लदा ट्रैक्टर धू-धूकर जलने लगा। रविवार की देर शाम हुई इस घटना से आग की तेज लपटें उठने लगी किसी तरह ट्रैकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी।
बताया जाता है कि जब बिचाली लदा ट्रैक्टर सड़क से गुजर रहा था। इसी बीच नीचे लटके बिजली के 11 हजार केवीए की धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आने से बिचाली में आग लग गई। धीरे- धीरे आग विकराल होने गई। आग की तेज लपटें देख ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कई बार लटके हुए तार को लेकर शिकायत की थी लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नही हुई। बिजली विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि लटके तार को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।