ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / तिरुपति लड्डू विवाद गहराया: हाई कोर्ट पहुंची पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की...

तिरुपति लड्डू विवाद गहराया: हाई कोर्ट पहुंची पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी, HC से कर दी ये बड़ी मांग

20-Sep-2024 04:57 PM

By First Bihar

DESK: तिरुपति लड्डू विवाद का मामला गहराता जा रहा है। गुरुवार को लड्डू में जानवर की चर्बी और फिश ऑयल की पुष्टि होने के बाद आंध्रप्रदेश के साथ सात पूरे देश की सियासत गरमा गई है। इसी बीच पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी हाई कोर्ट पहुंच गई है और मुक्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच हाई कोर्ट के जजों की कमेटी से कराने की मांग की है।


तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल मिलाने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रसाद के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में फिश ऑयल मिलने की पुष्टि हुई है।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछले दिनों पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जगन मोहन राज में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की जर्बी मिलाई गई। सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के समर्थन में उनकी पार्टी टीडीपी ने गुजरात की एक लैब रिपोर्ट पेश किया था जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। 


हाई कोर्ट में YSRCP की तरफ से उपस्थित वकील ने अपने पक्ष को रखा और सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों का जिक्र करते हुए उनके आरोपों की जांच हाईकोर्ट के जज या हाईकोर्ट की तरफ से नियुक्त कमेटी से कराने की मांग की। जिस पर हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि बुधवार को इस मामले में जनहित याचिका दायर करें, हम आपकी दलीलें सुनेंगे।