Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
20-Nov-2020 01:03 PM
KAIMUR : लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान हर कोई इस बात को लेकर चिंतित रहता है कि कहीं उनसे कोई भूल ना हो जाए. साफ-सफाई और स्वच्छता इस महापर्व के मूल में है और हम सब छठ के मौके पर गंदगी फैलाने से भी डरते हैं लेकिन छठी मैया के इस आराधना वाले वक्त में कैमूर से सुशासन की पुलिस की दरिंदगी वाली जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर हर कोई केवल यही कह सकता है कि हे छठी मैया.. ! इनको माफ करना.
मामला कैमूर जिले के मोहनिया का है जहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी और बर्बरता सामने आई है. लोगों ने बताया कि अचानक बिना सूचना दिए मोहनिया एसडीएम अमरीसा बैंस, मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह, मोहनिया थाना प्रभारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी और नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची जहां हजारों-हजार की संख्या में ग्राहक फल और सब्जी खरीद रहे थे.
अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारी दुकानदारों पर डंडे बरसाने लगे और तो और सामान बेच रही महिलाओं के साथ उन्होंने बल प्रयोग किया और उन्हें खींचकर वहां से हटाने लगे. मामले की सूचना जैसे ही मीडियाकर्मियों को मिली तो वो भी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी साथ ही उनका फोन भी छीन लिया. बवाल के बाद काफी देर तक बाजार में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
घटना पर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. वहीं घटना के बाद दुकानदारों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि उन्होंने सड़क पर दुकान नहीं लगाईं थी फिर भी प्रशासनिक अधिकारी आये और सीधा डंडे बरसना शुरू कर दिए. वहीं उन्होंने पुलिस पर फल लूटने का आरोप भी लगाया है.