हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Feb-2024 09:05 AM
By First Bihar
PATNA : राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। तेजस्वी ने आरोप लगाए कि एक ही हफ्ते के भीतर बीजेपी ने बिहार, झारखंड और चंडीगढ़ में लोकतंत्र को तार-तार कर दिया। चुनाव में हार के डर से बीजेपी यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अहंकार से चूर हो गई है, उसकी हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी।
दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत सोरेन के समर्थन में पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि - बिहार और चंडीगढ़ के बाद अब झारखंड में बीजेपी ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया। चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। आरजेडी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।
बताते चलें कि, कथित जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन से बुधवार को 6 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हेमंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी पार्टी के चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के आसार हैं। हाल ही में बिहार में भी नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में वापसी की, इसके बाद राज्य में जेडीयू और बीजेपी सत्ता में आ गई। वहीं, लैंड फॉर जॉब घोटाले में बीते दो दिन ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी से पूछताछ की।