नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
21-Dec-2019 06:17 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के कई चैनलों के सर्वे में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिलता बताया गया है. सर्वे के बाद हेमंत सोरेन को हिम्मत मिली है. वह अब मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. हेमंत ने आज स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और खुद भी निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया.
सर्वे के बाद सबकी नजर मतगणना पर
शुक्रवार को अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद झारखंड का सर्वे में जेएमएम गठबंधन को बीजेपी से बढ़त दिखाया गया था. इसके बाद सबको 23 दिसंबर को होने वाला मतगणना पर नजरें टिकी हुई है. कई बार सर्वे गलत भी हो जाता है. इसलिए सबको सोमवार का इंतजार है.
बीजेपी को सर्वे नहीं मतगणना पर भरोसा
सर्वे के बाद सीएम रघुवर दास ने साफ कह दिया था कि इस सर्वे से बड़ा सर्वे 23 दिसंबर को आएगा. हम 23 के सर्वे को ही मानेंगे. विकास के नाम पर बीजेपी को बहुमत मिलेगा. झारखंड सरकार और केंद्र सरकार ने झारखंड में विकास किया है. पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने झारखंड में विकास किया है. इसलिए उम्मीद है कि झारखंड के लोग बीजेपी के साथ और बीजेपी की सरकार बनेगी. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 65 पार का नारा दिया था. लेकिन सर्वे में वह आधे पर सिमटी हुई दिख रही है. वही, जेएमएम कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस के 31 और राजद को सात सीटें मिली थी. सर्वे में 35-38 सीटें मिल रही है.