कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
26-Dec-2019 02:01 PM
RANCHI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। हेमंत सोरेन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन ने कल ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया था।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
हालांकि बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत इन दिनों अधिक ही खराब है। इस कारण वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलने के लिए कल रांची के रिम्स पहुंचे हुए थे। बाहर निकलने के बाद बताया की उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। तेजस्वी विशेष अनुमति से लालू प्रसाद से आज मुलाकात करने के लिए गए थे।
हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में लालू प्रसाद के शामिल होने की चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा था कि लालू प्रसाद पैरोल पर बाहर आएंगे और वह 29 दिसंबर को रांची में होने वाले हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि लालू यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं?
बता दें कि झारखंड में महागठबंध की महाजीत के पीछे लालू यादव की रणनीति का कमाल माना जा रहा है। लालू का रांची में रहना विपक्षी दलों के लिए वरदान साबित हुआ। विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जब सीट बंटवारे पर पेच फंसा तो ऐसा लगा जैसे बात बिगड़ जाएगी तो खुद लालू ने कमान संभाल ली थी। लालू यादव की आरजेडी ने भले ही चुनाव में एक सीट पर ही कामयाबी हासिल की हो लेकिन महागठबंधन की एकजुटता ने कमाल दिखाया और आज हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बनने जा रहे हैं।