ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / हेलीकॉप्टर के बाद आज झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंच गये राजद विधायक, कहा..बजट...

हेलीकॉप्टर के बाद आज झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंच गये राजद विधायक, कहा..बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झुनझुना थमाया

28-Feb-2022 03:48 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री की तारकिशोर प्रसाद ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया लेकिन विपक्ष इसे लेकर एक बार फिर से हमलावर है। विपक्ष यह कह रहा है कि इस बजट में बिहारियों के लिए कुछ भी नहीं है। राजद के विधायक मुकेश रौशन बच्चों के खेलने वाला झुनझुना लेकर विधानसभा से बाहर निकले। 


विधायक जी के हाथों में झुनझुना देख लोग भी हैरान रह गये। मीडिया ने जब पूछा की आप हाथों में झुनझुना क्यों पकड़े हैं। जिसका जवाब देते हुए राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झुनझुना थमा दिया गया। युवाओं को ना तो रोजगार मिला और ना ही विशेष पैकेज की घोषणा की गयी है और ना ही विशेष राज्य के दर्जे पर ही कुछ बताया गया है। राज्य के इस बजट से बिहार के युवा नौजवान को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी राजद विधायक मुकेश रौशन हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम यह नीतीश कुमार को देने के लिए लाए हैं। यह डबल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। इससे नीतीश कुमार शराब ढूढेंगे। युवा रोजगार मांगते हैं तो लाठी मिलती है. उनको नौकरी नहीं दी जा रही है लेकिन इतना पैसा है कि हेलिकॉप्टर से शराब ढूढेंगे. राजद विधायक ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है।


एंबुलेंस के आभाव में मरीज तड़प कर मर जाते हैं, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं करते लेकिन लाखों रुपये फूंककर शराब ढूंढ रहे हैं. पिछले 6 साल से शराबबंदी है, 16 साल से नीतीश कुमार शासन चला रहे हैं. उनको अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए हेलिकॉप्टर से खोज रहे हैं. आखिर शराब कहां से आ रहा है. यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है.बता दें कि बिहार में शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने और शराब के अवैध अड्डों की खोजबीन के लिए हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन शराब चलाया जा रहा है. इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। आज फिर राजद विधायक मुकेश रौशन झुनझुना लेकर पहुंच गये। 

news image

news image