अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Feb-2023 03:49 PM
By First Bihar
RANCHI: दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आये बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव और तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी मौजूद रहे।
तेजस्वी यादव रविवार को आरजेडी के कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रांची पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने झारखंड में अपने जनाधार और 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर कहा था कि राज्य में जिसका जितना जनाधार होगा उसको उतनी सीट मिलनी चाहिए। हर पार्टी चाहती है कि उसको ज्यादा से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिले। लेकिन बिहार और झारखंड में हमारी इच्छा है कि सभी महागठबंधन के दल मिलकर बीजेपी को शिकस्त दे।